Posts

Showing posts with the label असत्कार्यवाद

वैशेषिक दर्शन का असत्कार्यवाद सिद्धान्त

Image
भारतीय दर्शन Home Page Syllabus Question Bank Test Series About the Writer वैशेषिक दर्शन का असत्कार्यवाद सिद्धान्त  वैशेषिक दर्शन का असत्कार्यवाद सिद्धान्त      असत्कार्यवाद वैशेषिक दर्शन का कारण कार्य नियम है। पुनः वैशेषिक दर्शन के अनुसार कारण - कार्य नियम स्वयं - सिद्ध है। कारण किसी वस्तु का पूर्ववर्ती एवं कार्य उत्तरवर्ती होता है , परन्तु सभी पूर्ववर्ती को कारण  नहीं कहा जा सकता है। पूर्ववर्ती दो प्रकार के होते हैं- नियत पूर्ववर्ती अनियत पूर्ववर्ती नियत पूर्ववर्ती   वह पूर्ववर्ती जो घटना विशेष के पूर्व निरन्तर आता है , जैसे - वर्षा के पूर्व आकाश में बादल का रहना। अनियत पूर्ववर्ती       जो घटना के पूर्व कभी आता है , कभी नहीं आता है। वर्षा होने के पूर्व बच्चे का शोर करना अनियत पूर्ववर्ती है , क्योंकि जब - जब वर्षा होती है तब - तब बच्चे शोर नहीं करते। वैशेषिक के अनुसार , कारण नियत पूर्ववर्ती होता है।     कारण की एक अन्य विशेषता तात्कालिकता है अर्थात् जो पूर्ववर्ती घटना कार्य के ठीक पूर्व आयी हो ,