Posts

Showing posts with the label उपमान

मीमांसा दर्शन की प्रमाण मीमांसा

Image
भारतीय दर्शन Home Page Syllabus Question Bank Test Series About the Writer मीमांसा दर्शन की प्रमाण मीमांसा  मीमांसा दर्शन की प्रमाण मीमांसा       मीमांसक , ईश्वर के अस्तित्व में विश्वास नहीं करने के कारण अनीश्वरवादी हैं , किन्तु नास्तिक नहीं हैं , क्योंकि ये वेदों को प्रामाणिक मानते हैं। मीमांसा दर्शन का मुख्य उद्देश्य वेदों के प्रामाण्य को स्थापित करना था , फलत : इस लक्ष्य की सिद्धि के लिए प्रमाण मीमांसा के विभिन्न तत्त्वों की विस्तृत विवेचना की गई है। उल्लेखनीय है कि मीमांसकों की प्रमाण मीमांसा यथार्थवादी है। मीमांसकों के अनुसार ' प्रमा ' किसी वस्तु का यथार्थ ज्ञान है। महर्षि जैमिनी ने इस यथार्थ ज्ञान की प्राप्ति के लिए प्रत्यक्ष , अनुमान एवं शब्द प्रमाणों का विवेचन किया था। जैमिनी के बाद बहुत - से टीकाकार एवं स्वतन्त्र ग्रन्थकार हुए , उनमें दो मुख्य हैं - कुमारिल भट्ट एवं प्रभाकर। इन दोनों के नाम पर मीमांसा में क्रमश : दो सम्प्रदाय चल पड़े - भट्टमीमांसा एवं प्रभाकर मीमांसा।     प्रभाकर ने यथार्थ ज्ञान को प्र