वेदों का सामान्य परिचय General Introduction to the Vedas
वेदों का सामान्य परिचय General Introduction to the Vedas वेदों का सामान्य परिचय General Introduction to the Vedas भारतीय दर्शन का प्राचीनतम एवं आरम्भिक अंग वैदिककाल को माना जाता है। वैदिक काल में वेद तथा उपनिषदों जैसे महत्वपूर्ण दर्शनों का व्यापक विकास हुआ। भारत का सम्पूर्ण दर्शन, वेद एवं उपनिषद की विचारधाराओं से प्रभावित हुआ है। वेद प्राचीनतम मनुष्य के दार्शनिक विचारों का मानव भाषा में प्रथम वर्णन है। वेदों को ईश्वर की वाणी कहा जाता है, इसलिए वेदों को परम सत्य मानकर आस्तिक दर्शनों ने प्रमाण के रूप में स्वीकार किया है। वेद का अर्थ है- “ज्ञान” भारतीय वैदिक विचारधारा के आधार पर वेद की संख्या चार है- ऋग्वेद यजुर्वेद सामवेद अथर्ववेद ऋग्वेद ऋग्वेद सबसे प्राचीनतम वेद है। यह ऋचाओं का वेद है। ऋचा से तात्पर्य “स्तुति” से होता है। यह ग्रन्थ विज्ञानों का विज्ञान कहलाता है। ऋग्वेद में विभिन्न देवताओं की स्तुति में गाए गए मन्त्रों का संग्रह है। ऋग्वेद में 10 मण्डल, 1028 सूक्त तथा 10462 मन्त्र है। ऋग्वेद का पहला और दसवां मण्डल क्षेपक माना जाता है। मन्त्रों को ऋचा अथवा श्रुति भी कहत
Comments
Post a Comment